तीन माह में भाजपा के कार्यक्रमों में आएगी तेजी

जासं, इटावा : ¨सचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा की बैठक में कानपुर बुंदेलखंड के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 08:24 PM (IST)
तीन माह में भाजपा के कार्यक्रमों में आएगी तेजी
तीन माह में भाजपा के कार्यक्रमों में आएगी तेजी

जासं, इटावा : ¨सचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा की बैठक में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह ने भाजपा की सरकारों द्वारा कराए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2019 के चुनाव में लोकसभा के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में संगठन द्वारा बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होने हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए जिले के अलग-अलग पदाधिकारी लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2019 में जनपद इटावा के अधिकतर बूथों को कांग्रेस सपा बसपा मुक्त बनाना है। चुनाव आयोग द्वारा सभी बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर जो युवा 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है उसका भी वोट बनवाना है। बैठक में प्रमुख रूप से रमाकांत शर्मा, मनीष यादव, जिला विस्तारक शिवेंद्र ¨सह मानू, जिला महामंत्री राम कुमार त्रिपाठी, अनु गुप्ता, करण ¨सह राजपूत, कृपा नारायण तिवारी, वीरेंद्र ¨सह बघेल, संजीव राजपूत, शिवाकांत चौधरी, रघुवीर तिवारी, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गौड़, प्रशांत राव चौबे, राजवर्धन ¨सह, प्रभात दीक्षित, अशोक चौबे आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अजय धाकरे ने किया।

chat bot
आपका साथी