सड़क हादसों में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 10 घायल

जासं, इटावा : इकदिल थाना अंतर्गत हाईवे पर बिरारी के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रही डीसी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST)
सड़क हादसों में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 10 घायल
सड़क हादसों में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 10 घायल

जासं, इटावा : इकदिल थाना अंतर्गत हाईवे पर बिरारी के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रही डीसीएम में घुसने से कार चालक रोहित दुबे निवासी ग्राम पिलखना बकेवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गुरुवार को मृत्यु हो गई। वह भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके थे।

फ्रेंड्स कालोनी थाना अंतर्गत मैनपुरी हाईवे पर पीएसी वाहिनी के निकट अपने बच्चों को स्कूल में छोड़कर पैदल लौट रहे सतेंद्र ¨सह पुत्र मान ¨सह को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक के सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर और पैर में काफी चोट आई है। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में मित्र प्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी बरईपुरा थाना बकेवर घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएमओ ऑफिस के पास कार की टक्कर से कमलकांत शर्मा पत्र रामकृष्ण शर्मा निवासी छिपैटी थाना कोतवाली घायल हो गए। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लाल ¨सह पुत्र सुखदेव ¨सह निवासी अछल्दा जिला औरैया घायल हो गए। संवादसूत्र महेवा के अनुसार थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर घायल हो गये। कस्बा महेवा निवासी अजय जादौन उ़र्फ टिल्लू बाबरपुर से अपने घर महेवा आ रहे थे। अपना होटल के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। दूसरी दुर्घटना में ग्राम बंगला दलीप नगर निवासी सतेंद्र राजपूत पुत्र रामकुमार महेवा से अपनी मोबाइल की दुकान को बंद करके घर जा रहे थे, तभी बहेड़ा के निकट सांड़ से बाइक टकरा जाने से वह घायल हो गये। संवादसूत्र सरसईनावर के अनुसार क्षेत्र में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। भरथना रोड से समथर बंबा पटरी पर बाइक से आ रहे पुष्पेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार पुत्रगण सुरेश चंद्र निवासी सूरजपुर बाइक अंसतुलित होकर खड्ड में चले जाने से घायल हो गए। सरसईनावर गांव में बाइक की टक्कर से ऋषभ कुमार पुत्र लालू निवासी सरसईनावर घायल हो गए। बसरेहर के पास बाइक में खड्ड में चली जाने से विमल कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी सरसईनावर घायल हो गए। वह बाइक से इटावा जा रहे थे।

chat bot
आपका साथी