सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 धान विक्रेताओं को जारी किए टोकन

जागरण संवाददाता इटावा गुरुवार को धान किसान द्वारा नई मंडी परिसर में की गई हाथापाई के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:48 PM (IST)
सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 धान विक्रेताओं  को जारी किए टोकन
सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 धान विक्रेताओं को जारी किए टोकन

जागरण संवाददाता, इटावा : गुरुवार को धान किसान द्वारा नई मंडी परिसर में की गई हाथापाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया। उन्होंने जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल के आग्रह पर मंडी कार्यालय में ही धान के मानक तय किए और 16 किसानों को टोकन जारी किया। जिला विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि जिन किसानों ने धान का नमूना पास कराए बिना ही प्लेट फार्म पर धान डालकर कब्जा कर रखा है वह तुरंत अपना धान उठा लें अन्यथा धान की नीलामी करा दी जाएगी। जिन किसानों को टोकन दिए जा चुके हैं उन्हीं किसानों का धान पहले खरीदा जाएगा। बोले किसान: सरकारी धान क्रय केंद्र पर साफ- सुथरा धान ही खरीदा जाता है तथा मानकों को पूरा करने वाले किसान को धान का वाजिब दाम भी मिलता है। इसी लिए दो दिन से इंतजार कर रहा हूं। संदीप सिंह, किसान अगर धान मानकों को पूरा करता है तो सिफारिश की जरूरत ही नहीं है। पैसा अच्छा मिलेगा इसीलिए धान लाया हूं। सरकारी क्रय केंद्र पर अब कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। राम गोविद, किसान क्रय केंद्रों पर किसानों की परेशानी को हल करा दिया गया है। केंद्र प्रभारियों को भी समझा दिया गया है। जिन किसानों ने बिना टोकन के धान डाल रखा है वह उठा लें अन्यथा नीलामी कराई जाएगी। शुक्रवार को 5500 क्विटल धान की खरीद की गई। संतोष कुमार पटेल, जिला विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी