धान बिक्री को सिटी मजिस्ट्रेट ने 13 किसानों को दिए टोकन
जागरण संवाददाता इटावा शनिवार को नई मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने पहुंचकर
जागरण संवाददाता, इटावा : शनिवार को नई मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने पहुंचकर 13 किसानों को धान बिक्री हेतु टोकन दिए। धान केंद्रों पर इस समय धान रखने की जगह कम पड़ गई है। भरथना व जसवंतनगर के किसानों ने जबरन धान प्लेटफार्म पर डाल कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। इससे टोकन प्राप्त किसानों को धान की तौल कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विपणन निरीक्षक उमाशंकर साहू व केंद्र प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे ही सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने 13 किसानों का धान चेक करके टोकन दे दिए थे। जिससे किसान अपने धान की तौल समय से करा सकें। लेकिन भरथना व जसवंतनगर के किसानों ने जबरन रास्ते में अपना धान उतार दिया जिससे तौल कराने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बोले किसान सरकारी क्रय केंद्र पर पूरी पारदर्शिता से धान की खरीद की जा रही है। टोकन मिलने के बाद ही धान की तौल शुरु करा दी जाती है। खरीद मूल्य भी उचित दिया जाता है।
राम रतन, किसान किसान को हर हाल में धान को सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचना चाहिए। यदि धान मानक के अनुरूप है तो टोकन तुरंत मिल जाता है। हां इतना जरूर है कि कुछ किसानों के कारण रास्ते में धान डाल देने से थोड़ी परेशानी जरूर हुई। अनुज कुमार सिंह, किसान नई मंडी में उन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा जो मानकों को पूरा करते हैं। जबरन धान डालने से कोई समस्या का हल निकलने वाला नहीं है। शनिवार को 6800 क्विटल धान की खरीद हो सकी। संतोष कुमार पटेल, जिला विपणन अधिकारी