बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का

जागरण संवाददाता इटावा पक्का तालाब के पार पर स्थित श्रीराम की प्रतिमा पर ब्राह्मण समाज महासभा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 08:15 PM (IST)
बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का
बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का

जागरण संवाददाता इटावा : पक्का तालाब के पार पर स्थित श्रीराम की प्रतिमा पर ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा जलाभिषेक करके पूजन किया गया। श्रीराम की इस विशाल प्रतिमा का डा. रामशंकर कठेरिया सांसद की मौजूदगी में डा. राम विलास वेदांती पूर्व सांसद ने 8 अक्टूबर 2019 को उद्घाटन किया था।

इस प्रतिमा को स्थापित करने का श्रेय प्रदीप शर्मा भगवा सेवक को जाता है। अयोध्या में श्राीराम मंदिर की आधारशिला रखे जाने से आम लोगों में भी अपार हर्ष देखा गया है। इस दौरान ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, संरक्षक चंद्र मोहन चौधरी, राकेश मिश्रा, अजय शर्मा, अंकित शुक्ला, राहुल दीक्षित, कल्पना शर्मा, अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर की नींव रखने के बाद भव्य मंदिर की कल्पना साकार हुई है। यह खुशी का पल है इस पल को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

रामभक्तों ने श्रीराम की प्रतिमा पर गंगाजल आदि का जलाभिषेक किया और भजन पूजन करके हर्ष जताया। रामलला की याद में भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। खुशी के इस माहौल में भक्तों में अपार हर्ष देखा गया।

अखिल भारतीय हिदू शक्ति दल के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अभिषेक कटियार व उनके पदाधिकारियों ने श्रीराम का भोग लगाकर आरती उतारी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है। युवा उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, युवा खेल सचिव आशुतोष वर्मा, सचिव हिमांशु पटेल, पवन वर्मा, रितिक पंडित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी