केंद्र सरकार अब एमएसपी पर कानून बनाए

संवाद सहयोगी सैफई श्री गांधी आश्रम खादी भवन की नई शाखा सैफई गोल चौराहे पर शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:03 PM (IST)
केंद्र सरकार अब एमएसपी पर कानून बनाए
केंद्र सरकार अब एमएसपी पर कानून बनाए

संवाद सहयोगी, सैफई : श्री गांधी आश्रम खादी भवन की नई शाखा सैफई गोल चौराहे पर शुक्रवार को खोली गई। इसका शुभारंभ मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानून वापस लेने के फैसले से यह साबित हो रहा है कि सरकार किसानों से डरी हुई है। सरकार अब एमएसपी पर कानून बनाए ताकि किसानों को उनका वाजिब हक मिल सके।

श्री यादव ने कहा कि अब तक आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों के मौत के मुंह में जाने के बाद भी अहंकारी सरकार पूंजीपतियों के हक में बनाए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन जब भाजपा नेतृत्व को यह लगा कि अगर इन कानूनों को वापस न लिया गया तो फिर यूपी की सत्ता से विदाई तय है तो कई बार यह फीडबैक मिलने के बाद प्रधानमंत्री को इन्हें वापस लेने के लिए विवश होना पड़ा है। लेकिन अब तक आंदोलन में प्राणों का बलिदान देने वाले किसानों के बारे में कुछ न कहा जाना चिताजनक है। लखीमपुर खीरी में भाजपा ने किसानों को जो घाव दिए हैं, उनकी भरपाई नहीं हो सकती है। देश के किसान अब पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ हो गए हैं और अब उन्हें मनाना बहुत मुश्किल है। गांधी खादी आश्रम के क्षेत्रीय मंत्री गिरीश चंद यादव, सुभाष चंद्र, व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद, बीआर सेठ मेमोरियल अस्पताल के संचालक सुरेश चंद, डा. नीरज यादव, संतोष शाक्य, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, गनेश फौजी मोहनपुरा, सहदेव सिंह, अनिरुद्ध यादव, गजेंद्र आचार्य, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी