कन्याएं खिलाने को चले ईंट-पत्थर, आठ घायल

संवादसूत्र बसरेहर आशानंदपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक ही परिवार के दो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:59 PM (IST)
कन्याएं खिलाने को चले ईंट-पत्थर, आठ घायल
कन्याएं खिलाने को चले ईंट-पत्थर, आठ घायल

संवादसूत्र, बसरेहर : आशानंदपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक ही परिवार के दो घरों में कन्या खिलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक जा पहुंची। ईंट-पत्थर चलने से एक महिला, चार लड़कियों सहित आठ लोग घायल हो गए। बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों ही घरों के लोगों के बीच कई वर्ष से अनबन चली आ रही है। इस वर्ष प्रधानी के चुनाव के मौके पर दोनों ही घर के लोग अलग-अलग प्रत्याशियों को समर्थन दे रहे थे। दुर्गा नवमी पर कन्या खिलाने को लेकर दोनों घरों के लोगों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि ईंट-पत्थर चलने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। दोनों ही घरों के लोगों में आपस में विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है। नवमी पर कन्या खिलाने को लेकर जब एक पक्ष की कन्या को घर बुलाने की बात कही गई तो इस पर दूसरे पक्ष ने मना कर दिया। इस पर पहले नोंक-झोंक फिर मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से कौशलेंद्र उर्फ गब्बू पुत्र रामहरि सिंह, भूपेंद्र पुत्र विजय बहादुर, भूरी पत्नी छोटू तो दूसरे पक्ष से शालू पुत्री छोटे, प्रिया पुत्री रामौतार, रूबी व डोली पुत्रीगण दिनेश सहित आठ लोग घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी