गो¨वद गिरफ्तार न हुए तो प्रदर्शन करेंगे भाजपाई

जासं, इटावा : भाजपा के अनुसांगिक संगठनों ने बहेड़ा हमला प्रकरण में एसएसपी से भाजपा नेता गो¨

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:05 PM (IST)
गो¨वद गिरफ्तार न हुए तो प्रदर्शन करेंगे भाजपाई
गो¨वद गिरफ्तार न हुए तो प्रदर्शन करेंगे भाजपाई

जासं, इटावा : भाजपा के अनुसांगिक संगठनों ने बहेड़ा हमला प्रकरण में एसएसपी से भाजपा नेता गो¨वद त्रिपाठी की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि बिना जांच कराए जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित 16 लोगों पर दर्ज कराए गये मुकदमे को खत्म किया जाए।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जफर अली, किसान मोर्चा महामंत्री दिवारी लाल राजपूत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम राजपूत, जिला मंत्री आशीष चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि गो¨वद त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चार दिसंबर को हमला किया और उसके बाद अगले दिन योजनाबद्ध तरीके से एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर एसएसपी ने बिना जांच कराए जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

chat bot
आपका साथी