भाजपा नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

जासं इटावा भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रीतौर में भाजपा श्रमिक प्रकोष्ठ द्वारा चौपाल कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:37 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा नेताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

जासं, इटावा : भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रीतौर में भाजपा श्रमिक प्रकोष्ठ द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा नाथूराम गोयल तथा श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए हितकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिसे अपनाकर श्रमिक लाभ उठा सकते हैं। चौपाल में पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिटू भदौरिया, रितिक भदौरिया, आलोक, नरेंद्र शाक्य आदि उपस्थित रहे।

ग्राम दाउदपुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सोनिया सिंह चक ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं के लिए अनुकूल माहौल है। महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का समान लाभ मिल रहा है। समय पर बिजली, पानी, खाद, रसोई गैस मिल रही है। इस अवसर पर मिस्ड काल देकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

chat bot
आपका साथी