गरीबों-किसानों के हितों के साथ खड़ी भाजपा सरकार

संवाद सूत्र बसरेहर भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जिसने गरीबों-किसानों के हितों के बारे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:04 PM (IST)
गरीबों-किसानों के हितों के साथ खड़ी भाजपा सरकार
गरीबों-किसानों के हितों के साथ खड़ी भाजपा सरकार

संवाद सूत्र, बसरेहर : भाजपा ही एक ऐसी सरकार है, जिसने गरीबों-किसानों के हितों के बारे में सोचा। यह बात ब्लाक परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित गरीब कल्याण मेला में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कही। उन्होंने मेला में सजाए गए करीब एक दर्जन स्टालों पर पहुंचकर जानकारियां लीं। उन्होंने क्षेत्र की पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। तीन साल तक के बच्चों को पुष्टाहार तथा छह साल तक के बच्चों को खानपान की सामग्री दी। आधा दर्जन लोगों को आवास योजना के तहत चाबियां सौंपी। चार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए।

सैफई : सैफई महोत्सव मैदान पर आयोजित मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने स्टालों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

जसवंतनगर : ब्लाक परिसर में आयोजित मेला में किसानों ने विभिन्न विभागीय जानकारियां हासिल कीं। यहां पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया, ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत 10 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई।

उदी : बढ़पुरा ब्लाक कार्यालय परिसर में कृषि निवेश मेला का सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने शुभारंभ किया। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्रासन्न का कार्यक्रम किया गया। सांसद रामशंकर कठेरिया भी पहुंचे।

भरथना : ब्लाक परिसर में मेला का शुभारंभ भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने किया। उन्होंने क्षेत्र के 11 किसानों को राई मिनी किट तथा तीन किसानों को छूट सहित कृषि यंत्र प्रदान किए।

ऊसराहार : ब्लाक परिसर में विभागों ने स्टाल लगाकर एक ही स्थान पर किसानों को सुविधाएं दी। भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा, चक्रेश जैन एवं मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह वर्मा आदि रहे।

चकरनगर : ब्लाक कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक केके राज ने किया। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम कुमार त्रिपाठी ने की। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने जन शिकायतें सुनते हुए किया। ब्लाक परिसर में एक महिला की सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति का आदेश सीडीओ को दिया। भ्रष्ट अधिकारियों को सुधरने की कड़ी चेतावनी दी।

महेवा : मेला में दर्जनों विभाग के स्टाल लगाए गए। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया आदि रहे।

chat bot
आपका साथी