सड़क हादसे में गई भाजपा बूथ अध्यक्ष की जान

जासं इटावा सिविल लाइन थाना अंतर्गत कचौराघाट मार्ग पर ग्राम राजा का बाग के पास बुधवार की र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 05:05 PM (IST)
सड़क हादसे में गई भाजपा बूथ अध्यक्ष की जान
सड़क हादसे में गई भाजपा बूथ अध्यक्ष की जान

जासं, इटावा : सिविल लाइन थाना अंतर्गत कचौराघाट मार्ग पर ग्राम राजा का बाग के पास बुधवार की रात बाइक सवार भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई तथा उनका चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। भाजपा के पूठन सकरौली बूथ अध्यक्ष 30 वर्षीय ब्रजेश राजपूत पुत्र लायक सिंह निवासी नारायनपुरा सिविल लाइन बुधवार की रात अपने चचेरे भाई 34 वर्षीय कृष्ण गोपाल पुत्र फूल सिंह के साथ लुहन्ना चौराहा के समीप जीवन कोल्ड स्टोरेज से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। वह कोल्ड स्टोरेज में रखे गए आलू का भाव पता करने के लिए आए थे। लौटते समय बज राजा का बाग के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे ब्रजेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर घायल हो गए। उनको आयुर्विज्ञान विवि सैफई में भर्ती कराया गया है। रामगोपाल पुत्र फूल सिंह के मुताबिक वह दोनों को रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल लाए थे, जहां डाक्टर ने भतीजे ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया और उनके पुत्र कृष्ण गोपाल को रेफर कर दिया। ब्रजेश अपने पीछे पत्नी उर्मिला और 11 वर्षीय पुत्र दीपा को छोड़ गए हैं।

-------------

वाहनों की भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार की मौत

जासं, इटावा : इकदिल थाना अंतर्गत सिक्सलेन हाईवे पर पिलखर के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे वाहनों की भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार किसान की मृत्यु हो गई। 20 वर्षीय रीतू पुत्र प्रेमबाबू कठेरिया निवासी ग्राम जयमलपुर बकेवर ट्रैक्टर पर सवार होकर पक्का बाग स्थित सावित्री कोल्ड स्टोरेज पर आए थे। ट्रैक्टर को गांव के ही अनिल कुमार चला रहे थे। वे कोल्ड स्टोरेज से ट्रैक्टर ट्राली में आलू के बोरे लदवाकर अपने घर की तरफ चले थे। मोनू पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि उनका चचेरा भाई रीतू जब पिलखर से गुजर रहा था, तभी आगे खड़ी डीसीएम टोयटा को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से तेज गति से आए लोडर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर आगे चल रहे वाहन से भिड़ गया। इस टक्कर में रीतू गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अनिल को चोट नहीं आई। रीतू छह भाईयों में सबसे छोटा था।

chat bot
आपका साथी