बाइक रैली निकाल बुलंद की पुरानी पेंशन बहाली की आवाज

जासं इटावा कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 09:55 PM (IST)
बाइक रैली निकाल बुलंद की पुरानी पेंशन बहाली की आवाज
बाइक रैली निकाल बुलंद की पुरानी पेंशन बहाली की आवाज

जासं, इटावा : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में नगर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। इसमें पांच हजार से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने लगभग तीन हजार बाइक-स्कूटी के साथ प्रतिभाग किया। रैली में भारी भीड़ से शास्त्री चौराहा सहित कई मुख्य चौराहों पर यातायात ठप हो गया। लोगों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ा। कलेक्ट्रेट प्रांगण में रैली के समापन पर जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारी व शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों कर्मचारी व शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चितित हैं और पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों का भी मसला उठाया। उन्होंने कहा कि बेसिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के एक लाख से अधिक पद समाप्त करके पदोन्नति के अवसर खत्म कर दिए हैं। मंच के जिला संयोजक राजेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षकों का 18 महीने के महंगाई भत्ते का लगभग 16 हजार करोड़ रुपया सरकार डकार गई। मंच के जिला महासचिव अरविद शर्मा ने कहा कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों की वर्षों से पदोन्नति नहीं हो रही है और न ही ग्रेड वेतन ऊच्ची करण का शासनादेश निर्गत किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपा शंकर यादव ने कहा कि सांसद और विधायक एक साथ कई पेंशन ले रहे हैं जबकि शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारियों को 2005 से पेंशन बंद कर दी गई है, यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है। सह संयोजक राजीव यादव ने कहा कि जब तक नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविद धनगर, गुरुप्रसाद चौधरी, उमा शंकर गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, पवन श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य ओमकार यादव, उपेंद्र वर्मा, प्रशांत पोरवाल, पूरन सिंह ने भी संबोधित किया।

बाइक रैली में मुख्य रूप से बृजेश यादव, उपेंद्र त्रिपाठी, मुकेश यादव, शिवमंगल सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामेंद्र कुमार, मंजू भदौरिया, राजदा खातून, ममता वर्मा, जोली शाक्या, शिवा गुप्ता, रजनी तालियान, राधा यादव, शशिप्रभा, ज्योत्स्ना, रिजवान अहमद आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी