गोला फेंक में भोला सिंह ने बाजी मारी

संवाद सहयोगी महेवा खेल को खेल भावना से ही खेलें इसमें हार-जीत का कोई महत्व नहीं होता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:51 PM (IST)
गोला फेंक में भोला सिंह ने बाजी मारी
गोला फेंक में भोला सिंह ने बाजी मारी

संवाद सहयोगी, महेवा : खेल को खेल भावना से ही खेलें, इसमें हार-जीत का कोई महत्व नहीं होता है। यह विचार ग्राम प्रधान कुमुद सिंह ने लोकमान्य रूरल इंटर कालेज के खेल मैदान में युवा कल्याण विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। परसौली के आशीष यादव ने 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में असित यादव मड़ैया यादवान प्रथम रहे।

गोला फेंक में पुरुष वर्ग में भोला सिंह प्रथम व राहुल सिंह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग गोला फेंक में पूनम राजावत विनायकपुर प्रथम व दीपा अंदावा तथा पारुल चौहान द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नेहा राजावत नगला बशान सिंह प्रथम, नंदिनी चौहान द्वितीय व प्राची सक्सेना तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दीपशिखा प्रथम, आंकाक्षा द्वितीय व यशोदा तृतीय रहीं। लंबी कूद में अंदावा के विवेक यादव प्रथम व कृष्ण कांत द्वितीय रहे। 100 मीटर बालक वर्ग फर्राटा दौड़ में ऋषिकांत मड़ैया यादवान प्रथम, राघवेंद्र द्वितीय व नीरज एवं सुमित संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कालेज प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप चौबे, प्रधानाचार्य डा. एसएस त्रिपाठी व चीफ प्राक्टर पीएन तिवारी मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय युवक समिति अध्यक्ष राजू दुबे ने किया। अतिथियों का स्वागत युवा कल्याण अधिकारी राहुल उपाध्याय व राजीव त्रिपाठी ने किया।

chat bot
आपका साथी