कोरोना काल में प्रभावित बच्चों का डाटा जुटा रही भाविप

जासं इटावा भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला ज्ञानोदय 2021 शहर के एक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:11 PM (IST)
कोरोना काल में प्रभावित बच्चों का डाटा जुटा रही भाविप
कोरोना काल में प्रभावित बच्चों का डाटा जुटा रही भाविप

जासं, इटावा : भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला 'ज्ञानोदय 2021' शहर के एक हाल में आयोजित की गई। इसमें ब्रह्मावर्त प्रांत के इटावा, औरैया, कानपुर, कन्नौज, उन्नाव सहित सात जनपदों की कुल 42 शाखाओं के 112 अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों ने सहभागिता की। इटावा मुख्य शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में ऐसे नौनिहाल जिन्होंने माता या पिता या दोनों ही असमय खो दिए हैं, उनकी शिक्षा और लालन-पालन हेतु आर्थिक सहयोग के लिए परिषद प्रांतीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके आंकड़े एकत्र कर रही है और हर संभव मदद के लिए संकल्पित है। कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. आरबी श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी कार्यशाला हमारे प्रतिनिधियों और दायित्वधारियों के लिए सीखने की संस्कारशाला होती है। भारत को जानो प्रतियोगिता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वित्त मंत्री भारत भूषण जुनेजा ने कहा कि भारत विकास परिषद कुल चार स्तर पर कार्य करती है।राष्ट्रीय मंत्री शशि भूषण गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रांतीय महासचिव अशोक त्रिपाठी, प्रांतीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता, सेवा प्रकल्प के रीजनल मंत्री राधेश्याम गुप्ता अग्रहरि ने परिषद के सेवा कार्यों पर चर्चा की। संस्कार प्रकल्प के प्रांतीय संयोजक डा. रमेश चंद्र शुक्ला, समग्र ग्राम प्रकल्प के चेयरमैन जीवनराम गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री महिला रूपम तिवारी ने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में जून माह के अंत तक सदस्यता प्रेषित करने के लिए तुलसी, मित्र एवं औरैया शाखा सहित प्रांत की पांच शाखाओं को सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संचालन पूर्व प्रांतीय महासचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया। मुख्य शाखा के सचिव केके त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र, तुलसी शाखा के ध्रुव गुप्ता, बकेवर देवेंद्र मणि शाखा के सत्य प्रकाश उपाध्याय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी