ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत

संवादसूत्र बकेवर पत्नी व बच्चे को ससुराल से साथ लेकर दिल्ली को जाने को ऑटो से निकले युवक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:07 PM (IST)
ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत
ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत

संवादसूत्र, बकेवर : पत्नी व बच्चे को ससुराल से साथ लेकर दिल्ली को जाने को ऑटो से निकले युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मृत्यु हो गई। दुर्घटना महेवा- निबाड़ी कलां रोड पर घटित हुई। दुर्घटना में युवक के चाचा ऑटो चालक गंभीर घायल हो गए। ट्रैक्टर का चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में मृत 27 वर्षीय प्रवीण सिंह महेवा जिला पंचायत पंचम से सपा जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश दोहरे का भांजा है। वह अपने मामा के यहां से ही पत्नी व बच्चे को साथ लेकर दिल्ली जा रहा था। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बलजू लखना निवासी प्रवीण सिंह की अहेरीपुर क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर में ससुराल व ननिहाल भी है। जयप्रकाश दोहरे ने बताया कि उनका भांजा प्रवीण सिंह दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल में प्राइवेट जॉब करता है, उसकी ससुराल भी उन्हीं के गांव गोपियापुर में ही है। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी व डेढ़ साल के पुत्र हनी सिंह को साथ लेकर ऑटो से महेवा जा रहा था। महेवा से दिल्ली के लिए बस में बैठना था। अहेरीपुर से महेवा जाते समय मुकुटपुर ग्राम के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल प्रवीण सिंह सिंह को जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में ऑटो चला रहे प्रवीण के चाचा जितेंद्र घायल हो गए।

सपा नेता आर्यन यादव, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, सत्यभान यादव, वीरू भदौरिया, प्रदीप आढ़तिया सहित कई सपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी