संक्रमण के संकोच में कम रही हाजिरी

संवादसूत्र बकेवर 11 माह बाद कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खोले गए लेकिन अभिभावकों में कोर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:27 PM (IST)
संक्रमण के संकोच में कम रही हाजिरी
संक्रमण के संकोच में कम रही हाजिरी

संवादसूत्र, बकेवर : 11 माह बाद कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खोले गए, लेकिन अभिभावकों में कोरोना का डर साफ दिखा। इसीलिए निजी स्कूलों में बहुत कम बच्चे पहुंचे। जबकि सरकारी स्कूलों में उपस्थिति सामान्य रही। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में करीब 40 प्रतिशत तक छात्र-छात्राएं पहुंचे। लखना बकेवर कस्बे के स्कूलों में उपस्थिति कम रही। सभी स्कूलों ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिग और साफ-सफाई की व्यवस्था की। 9.45 बजे : लखना प्राथमिक विद्यालय प्रथम

विद्यालय स्टाफ छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिग कर रहा था। सभी को सैनिटाइज कराया जा रहा था। जो छात्राएं मास्क लेकर नहीं आई थीं, उन्हें मास्क उपलब्ध कराए गए। सोमवार को केवल कक्षा एक और पांचवीं के विद्यार्थियों को बुलाया गया था, जिसमें महज चालीस फीसद ही पहले दिन आए। प्रधानाध्यापक शाहिद ने बताया कि अभिभावकों से सहमति लेने और बच्चों को स्कूल आने के लिए उनको प्रेरित करने का कार्य जारी है। 10 बजे रानीपुरा प्राथमिक विद्यालय

कक्षा एक में महज चार बच्चे और पांचवीं में पांच बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें सिर्फ दो ही बच्चे आए। प्रधानाध्यापक सरिता देवी स्कूल को सजाने संवारने में अपने स्टाफ के साथ जुटी हुई थीं। 10.10 बजे मानपुरा प्राइमरी विद्यालय

एक कक्षा में 12 बच्चे सामूहिक रूप से बैठे हुए थे। वहीं प्रधानाध्यापक बच्चों को स्कूल आने की गाइडलाइन बता रहे थे। प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि कुल 50 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें पांचवीं में छह और कक्षा एक में पांच हैं। जानकारी न होने की वजह से सभी कक्षाओं के बच्चे स्कूल खुलने की खुशी में चले आए हैं, उनको रोस्टर के बारे में बताया गया है। बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

बकेवर : बच्चों के स्कूल में पहुंचने के पहले दिन पर विभागीय निर्देशों के अनुसार परिषदीय स्कूलों को गुब्बारों, झंडी व लड़ियों से सजाया गया था। रोली फूल मालाओं से बच्चों का स्वागत किया गया। मन मुताबिक मिड डे मील बनवाया गया। कई स्कूलों ने टॉफी फल वितरित किए। महेवा ब्लाक के 91 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने स्वयं प्राथमिक विद्यालय बकेवर प्रथम पर पहुंचकर बच्चों का स्वागत माल्यार्पण कर किया। स्वागत में बैंड बाजे बजवाए गए।

chat bot
आपका साथी