आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता बताएंगी स्तनपान के फायदे

जासं इटावा जिले में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों में जागरु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:14 PM (IST)
आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता बताएंगी स्तनपान के फायदे
आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता बताएंगी स्तनपान के फायदे

जासं, इटावा : जिले में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता अभियान चलेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्तनपान कराने से होने वाले लाभ से अवगत कराएंगी। साथ ही कोरोना काल में धात्री महिलाएं स्वयं को और शिशु को कोरोना से बचाव किस प्रकार रखें, यह तरीके भी बताएंगी।

आरसीएच नोडल डा. सुशील कुमार ने बताया कि स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए इस बार की वैश्विक थीम स्तनपान सुरक्षा की जिम्मेदारी, साझा जिम्मेदारी रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि जनपद में होने वाली अन्य गतिविधियों में भी आंगनबाड़ी कार्यरत हैं। इसलिए एक विशेष कार्ययोजना निर्धारित कर और समन्वय स्थापित कर स्तनपान सप्ताह हर आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया जाएगा। बताया जाएगा कि शिशु छह माह का हो जाए तो उसे तरल व ऊपरी आहार देना शुरू करें। बच्चों के आहार में भिन्नता लाकर पौष्टिक आहारयुक्त आदतों का निर्माण करें व शिशु को कुपोषण का से बचाएं।

chat bot
आपका साथी