रामकथा से सिद्ध होते हैं सभी मनोरथ

जागरण संवाददाता इटावा राम कथा व्यक्ति के सभी मनोरथों को सिद्ध करने वाली है। गोस्वामी तुलसीद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:54 PM (IST)
रामकथा से सिद्ध होते हैं सभी मनोरथ
रामकथा से सिद्ध होते हैं सभी मनोरथ

जागरण संवाददाता, इटावा : राम कथा व्यक्ति के सभी मनोरथों को सिद्ध करने वाली है। गोस्वामी तुलसीदासजी ने सबके सुख और जग मंगल के लिए ही श्रीरामचरित मानस को सुलभ किया।

यह उद्गार श्रीशंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में जारी रामकथा के तीसरे दिन मंगलवार को चित्रकूट से आए व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य कृष्ण प्रताप तिवारी ने श्रीरामचरित मानस की महत्ता बताते हुए प्रकट किए। सह रामकथा वाचक आचार्य जगमोहन तिवारी ने मानस के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। इससे पूर्व आचार्यों का संस्थान के अध्यक्ष एवं निदेशक केके डिग्री कालेज डा. विद्याकांत तिवारी तथा महेश चंद्र तिवारी का सम्मान किया।

chat bot
आपका साथी