आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार : अखिलेश यादव

ट्रक-बस की भिड़ंत में घायल हुए लोगों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में देखने पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 02:21 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 02:21 PM (IST)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार : अखिलेश यादव
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार : अखिलेश यादव

इटावा, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की लापरवाही से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन हादसों के लिए मुख्यमंत्री व उनके अधिकारी जिम्मेदार हैं। एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार को लेकर बनाए गए नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वह एक्सप्रेस-वे पर बस व ट्रक की भिड़ंत के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे थे।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने हाईवे पुलिसिंग की व्यवस्था की थी, जो पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की वजह से किसान परेशान है, उनके खेतों को बर्बाद कर दिया गया है। अस्पतालों को बर्बाद कर दिया गया है, डायल-100 व एंबुलेंस सेवा भी चौपट हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे जानवरों को गलाघोंट की बीमारी होती है, वैसे ही भाजपा को काम रोको की बीमारी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सैफई में बड़ा अस्पताल खड़ा किया था। आज यह अस्पताल नहीं होता तो लोगों को दिल्ली, आगरा और लखनऊ जाना पड़ता। जनता चुनाव में इस बात का जवाब भाजपा को देगी। सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन का आरोप लगने पर उन्होंने जवाब दिया कि यह गरीबों का गठबंधन है। उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी के डाक्टरों को घायलों का बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी