अखिलेश ने बढ़ाया कायस्थ समाज का मान

जागरण संवाददाता इटावा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सपा कार्यालय पर हाल में स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:34 PM (IST)
अखिलेश ने बढ़ाया कायस्थ समाज का मान
अखिलेश ने बढ़ाया कायस्थ समाज का मान

जागरण संवाददाता, इटावा : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सपा कार्यालय पर हाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए नवीन कुमार सक्सेना का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा के महासचिव विवेक सक्सेना ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवीन सक्सेना को राष्ट्रीय सचिव नामित करके कायस्थ समाज का मान बढ़ाया है। इसके लिए हमारी सभा उनका आभार व्यक्त करती है। सपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कायस्थ समाज के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। ऐसा होने पर ही सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र रायजादा ने कहा कि कायस्थ समाज का यह सौभाग्य है कि नवीन सक्सेना जैसा व्यक्तित्व सपा का राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया, जो समाज के गौरव की बात है। रामप्रकाश चित्रवंशी, पवन श्रीवास्तव, डा. कुलदीप सक्सेना, ललित सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना, दिनेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, पवन सक्सेना आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी