हत्या व जानलेवा हमला के आरोपित गिरफ्त से बाहर

संवाद सहयोगी जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हत्या व जानलेवा हमले की तीन वारदातों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:46 PM (IST)
हत्या व जानलेवा हमला के आरोपित गिरफ्त से बाहर
हत्या व जानलेवा हमला के आरोपित गिरफ्त से बाहर

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हत्या व जानलेवा हमले की तीन वारदातों के आरोपितों का 10 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। इससे पीड़ितों में भय सता रहा है।

17 नवंबर को नगला खुशाली गांव में तिलकोत्सव कार्यक्रम में न बुलाए जाने की नाराजगी में 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें नामजद तीनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 18 नवंबर को ग्राम राजपुर तमेरी में एक नव विवाहिता की हत्या में नामजद आठ आरोपित भी फरार चल रहे हैं। ग्राम कलवारी में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने के लगभग आठ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पांचों आरोपितों में से एक भी आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि तीनों केसों में पुलिस टीमें गठित किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस असफलता से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी