जिले के 85 तालाबों को मिलेगी संजीवनी

ओम प्रकाश बाथम इटावा भूगर्भ जलस्तर को ऊंचा उठाने और बारिश के पानी को सहेजने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:39 PM (IST)
जिले के 85 तालाबों को मिलेगी संजीवनी
जिले के 85 तालाबों को मिलेगी संजीवनी

ओम प्रकाश बाथम, इटावा

भूगर्भ जलस्तर को ऊंचा उठाने और बारिश के पानी को सहेजने के लिए जिले में जल संरक्षण की कवायद चल रही है। दैनिक जागरण के तालाबों के संरक्षण अभियान का असर सामने आया है। जिला प्रशासन द्वारा बारिश के पानी को सहेजने के लिए गांव-गांव तालाबों की खोदाई कराई जा रही है। जिले में चयनित 85 तालाबों को मिलेगी संजीवनी। अब तक एक दर्जन तालाबों को संवारने का काम पूरा हो चुका है। मानसून से पहले इन तालाबों के सुंदरीकरण का काम पूरा भी होने के आसार हैं। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत मजदूर सुबह ही काम पर जुटते हैं। तालाबों में जमा सिल्ट और मिट्टी को किनारों पर डाला जा रहा है, जिससे बारिश में केवल पानी ही तालाब में आ सके। किनारों को भी तीन लेयर का बनाया जा रहा है। जल संरक्षण के काम से जहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। वहीं, तालाब भी सहेजे जा रहे हैं।

आठ ब्लाकों में मनरेगा से हो रहा काम जिले के आठ ब्लाक क्षेत्रों के तालाबों पर मनरेगा से काम चल रहा है। बसरेहर, बढ़पुरा व महेवा में सबसे ज्यादा तालाब सहेजे जा रहे हैं। इन तीनों ब्लाक में 38 तालाबों के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इन ब्लाक क्षेत्रों में होना है कार्य :

इस साल के चयनित तालाब - गतवर्ष के शेष तालाब ब्लाक बढ़पुरा - 13 - 03

बसरेहर - 12 - 02

भरथना - 08 - 02

जसवंतनगर - 06 - 00

महेवा - 13 - 02

सैफई - 05 -00

ताखा - 09 - 02 शासन स्तर पर 85 तालाबों का जीर्णोद्धार मनरेगा से कराया जा रहा है। 25 लाख 68 हजार रुपये का बजट मिला है। धन की कोई कमी नहीं है। बरसात से पूर्व सभी चयनित तालाबों का कार्य पूर्ण हो जाएगा। शौकत अली, उपायुक्त मनरेगा

chat bot
आपका साथी