शुक्रवार को मिले संक्रमितों में 70 फीसद ग्रामीण क्षेत्र के

जागरण संवाददाता इटावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पार कर गई। कुल 13

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:16 PM (IST)
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में 70 फीसद ग्रामीण क्षेत्र के
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में 70 फीसद ग्रामीण क्षेत्र के

जागरण संवाददाता, इटावा : शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पार कर गई। कुल 138 नए मामले सामने आए। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 92 व शहरी क्षेत्र के 39 मामले व अन्य सात शामिल हैं। इस प्रकार देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संक्रमित होने का सिलसिला बना हुआ है। तीन लोगों की मौत भी हो गई। मरने वालों में एक सैफई के 65 वर्षीय वृद्ध, भरथना का 48 वर्षीय अधेड़ व इटावा की शहर की 60 साल की महिला शामिल है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। एनएचएम प्रभारी डा. संदीप दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को 238 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब कुल एक्टिव केस 1357 रह गये हैं। शुक्रवार को उदी मोड़, लुधपुरा जसवंतनगर, नगला सुभान, रेल मंडी, गली नंबर 2 अशोक नगर, लुहिया कला बसरेहर, पत्तापुरा बसरेहर, यशोदानगर, करमगंज, जसोहन, ददोरा, इकदिल, अशोक नगर, लुहन्ना, बस्ती महेवा, निवाड़ीकला, सीएचसी महेवा, भरथना चौराहा, खड़कौली, कटैयापुरा, अवारी, एकता कालोनी, सैफई रिम्स, शीतलपुर, लालपुरा, घटिया अजमत अली शामिल है। संवादसूत्र, महेवा के अनुसार : कोरोना ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी घुसपैठ बना ली है। क्षेत्र के ग्राम नगरिया बुजुर्ग में दो मरीज पॉजिटिव निकलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने पंचायत सचिव के साथ उक्त गांव पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त किया। सीएचसी अधीक्षक गौरव त्रिपाठी ने बताया उक्त गांव पर सतत निगाह रखी जा रही है। इसकी जानकारी होने पर खंड विकास अधिकारी सचिव राजकुमार के साथ उपरोक्त ग्राम में पहुंचे और क्वारंटाइन सेंटर को देखा और गांव में साफ सफाई के निर्देश दिए। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रीति सिंह गांव में साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर पर छेड़ दिया है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया उक्त गांव पर सतत नजर रखी जा रही है और क्षेत्र की एएनएम तथा आशा बहुओं को मुस्तैद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी