57 महिला व दिव्यांग शिक्षकों को आवंटित हुए विद्यालय

जागरण संवाददाता इटावा जनपद के परिषदीय विद्यालयों में भर्ती किए गए नए शिक्षकों के विद्यालय आवं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:56 AM (IST)
57 महिला व दिव्यांग शिक्षकों को आवंटित हुए विद्यालय
57 महिला व दिव्यांग शिक्षकों को आवंटित हुए विद्यालय

जागरण संवाददाता, इटावा : जनपद के परिषदीय विद्यालयों में भर्ती किए गए नए शिक्षकों के विद्यालय आवंटन कार्य डायट परिसर में शुक्रवार को शुरू किया गया। पहले दिन 50 महिला शिक्षक व 7 दिव्यांगों को विद्यालय आवंटित किए गए। शनिवार को भी शेष महिला शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 345 नए शिक्षकों का चयन किया गया है। जिनमें 208 पुरुष व 92 महिलाएं, 7 दिव्यांग शिक्षक शामिल हैं।

गुणांक के आधार पर विद्यालय आवंटन का कार्य महिला शिक्षकों व दिव्यांग शिक्षकों को शुरू किया गया है।

आवंटन के लिए शिक्षकों को कंप्यूटर पर आप्शन विद्यालय वार दिए गए हैं। आप्शन के अनुसार ही आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुरुष शिक्षकों का आवंटन लखनऊ से ही होगा। उनका रोस्टर बनकर शनिवार तक आ जाएगा और उनकी तैनाती कर दी जाएगी। विद्यालय आवंटन समिति के अध्यक्ष सीडीओ राजा गणपति आर ने भी डायट परिसर में जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा।

chat bot
आपका साथी