36 घंटे की बारिश किसानों के लिए वरदान

संवाद सहयोगी जसवंतनगर बीते 36 घंटों तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश किसानों के लिए किसी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:04 PM (IST)
36 घंटे की बारिश किसानों के लिए वरदान
36 घंटे की बारिश किसानों के लिए वरदान

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : बीते 36 घंटों तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अधिकांश किसान धान की रोपाई और अन्य फसलों को तैयार करने में जुट गए है। बीते सालों की तुलना में इस साल बारिश करीब सवा महीने लेट शुरू हुई है इससे किसान काफी चितित थे कि इस बार मानसून दगा न दे जाए। किसानों ने पौध तैयार कर ली थी लेकिन खेतों में पानी न भरने से रोपाई नहीं हो पा रही थी। बाजरा की बोआई के बाद गर्मी से बढ़त रुक गयी थी। जहां बाजरा की बालें निकलकर सूख रही थीं अथवा कंडवा रोग की शिकार होने लगी थीं। हरी सब्जियां करने वाले किसान भी परेशान थे। इस बारिश से सभी किसान चितामुक्त हो गए हैं। मानसून ही किसानों का बड़ा सहारा कृषि इंजीनियरिग कालेज के प्रोफेसर और पीएल फार्म संचालक सुबोध यादव ने कहा है मानसून लेट अवश्य आया है, मगर खेती के लिए बरस रहा पानी अमृत समान है। इससे धान की रोपाई हो सकेगी, मक्का बाजरा की फसलों में पैदावार बढ़ाएगी। मानसूनी वर्षा से मिट्टी की उर्वरा शक्ति जबरदस्त ढंग से बढ़ेगी। नाइट्रोजन और जीवाश्म मिट्टी के लिए उर्वरकों की मांग कम कर देंगे। दीमक जैसे फसल नाशक अप्रभावी होने लगेंगे। गन्ना जो अभी हाल में किसानों ने बोया है वह पूरी क्षमता से बढ़ने लगेगा।

24 घंटे से एक दर्जन गांव अंधेरे में

संवादसूत्र, बकेवर : नगर के विद्युत उप केंद्र से लुधियानी फीडर की आपूर्ति बीते बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बंद हो गई थी। जिसके चलते क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव में विगत 24 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। लोग बारिश के मौसम में एक तरफ अंधेरे से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पेयजल की विकराल समस्या हो गई है। अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के चलते 11 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया है जिसके चलते क्षेत्रीय लाइनमैन के द्वारा फाल्ट खोजने का प्रयास किया जा रहा है। फाल्ट मिलते ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। हलूपुरा, बरीपुरा, लड़ैयापुरा, पटिया, नगला धौकल, कुनैठा, सराय इलाही आदि सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोग परेशान थे।

----------

महेवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हुई ठप

संवादसूत्र, महेवा : बारिश के चलते बीते बुधवार की शाम ग्राम पंचायत उझियानी में 11 केवीए हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर जोरदार आवाज के साथ तालाब में जा गिरा, जिससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार सुबह जब तार जोड़कर सप्लाई चालू की गई तो आगे फाल्ट हो जाने के कारण गुरुवार को अपराह्न सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। फीडर बंद होने से गौतमपुर, नगला शुक्ल, इकनौर, बराउख आदि कई गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी