कोरोना दो.. महिला शरणालय में 18 संवासिनी हुईं संक्रमित

जागरण संवाददाता इटावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:57 PM (IST)
कोरोना दो.. महिला शरणालय में 18 संवासिनी हुईं संक्रमित
कोरोना दो.. महिला शरणालय में 18 संवासिनी हुईं संक्रमित

जागरण संवाददाता, इटावा : शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 188 रिकार्ड नए मामले सामने आए हैं। जिनमें महिला शरणालय में 18 संवासिनी संक्रमित पाई गई हैं। इससे हड़कंप मच गया है। इन सभी को महिला शरणालय में अलग कर दिया गया है। महिला शरणालय में सराय ऐसर के पास स्थित है। यहां पर 24 संवासिनी रह रहीं हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 18 संवासनियों को महिला शरणालय में अलग कर दिया गया है। वहां पर सैनिटाइजेशन कराया गया है। हालांकि प्रारंभिक लक्षण उनमें पाए गए हैं। कोई विशेष बात नहीं है। सैंपलिग प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आई लिस्ट में 101 संक्रमित शहर के पाए गए हैं। बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। शहर में जीएलपी हॉस्पिटल के डॉ. आरएस पाल व प्रियंका पाल भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा शहर में अशोक नगर, पक्काबा]ग सिविल लाइन, आवास विकास कालोनी, फ्रेंड्स कालोनी, विजय नगर, पुलिस लाइन्स, घटिया अजमत अली, पीएसी गली, अशोक नगर, यशोदा नगर में संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भी दो डाक्टरों सहित करीब एक दर्जन लोग संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को 2758 नमूने जांच के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेजे गए हैं। कोरोना जांच केंद्र देर से खुलने से लोग परेशान जिला अस्पताल में बनाया गया कोरोना जांच केंद्र रोजाना देरी से खुल रहा है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही इंतजार कर रहे लोगों ने बताया कि साढ़े 11 बजे जांच का काम शुरू होता है। जो काफी देर से होता है। वे दो घंटे से इसका इंतजार कर रहे थे। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी