10 किलोवाट का आकाशवाणी एफएम स्टेशन शुरू

जागरण संवाददाता इटावा आकाशवाणी केंद्र के 10 किलोवाट एफएम स्टेशन का लोकार्पण मुख्यमं˜

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:40 PM (IST)
10 किलोवाट का आकाशवाणी एफएम स्टेशन शुरू
10 किलोवाट का आकाशवाणी एफएम स्टेशन शुरू

जागरण संवाददाता, इटावा : आकाशवाणी केंद्र के 10 किलोवाट एफएम स्टेशन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रिमोट से गोरखपुर से किया। धूमनपुरा स्थित केंद्र पर इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इटावा के साथ बहराइच के गदनिया, लखीमपुरखीरी के नानापारा स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया है। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इटावा जनपद में 50 लाख की आबादी के नेटवर्क को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आने वाले समय में सुल्तानपुर, रामपुर व महाराजगंज में भी ट्रांसमीटर शुरू किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र काफी समय से बनकर तैयार था। एफएम स्टेशन की सुविधाओं का लाभ आसपास के जिले के लोगों को भी मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, संस्थापन अधिकारी श्यामवीर सिंह, विकास भदौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी मौजूद रहे। आठ करोड़ की लागत से तैयार हुआ स्टेशन आकाशवाणी एफएम केंद्र इटावा आठ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है जिसे इटावा-ग्वालियर मार्ग पर धूमनपुरा के पास डेढ़ एकड़ जगह में बनाया गया है। दिल्ली से आए केंद्र के संस्थापन अधिकारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि इस केंद्र को बनाने में कम से कम तीन वर्ष का समय लगा। उन्होंने बताया कि अभी इटावा जनपद के लोगों को मोबाइल पर रेडियो की सुविधा एप के माध्यम से मिल रही है। जल्द ही दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल भी मोबाइल पर अगले छह माह में दिखाई देंगे। दूरदर्शन के इटावा स्थित पुराने केंद्र को बंद कर दिया गया है। 10 किलोवाट क्षमता का होगा स्टेशन आकाशवाणी केंद्र कानपुर के सहायक अभियंता रविद्र किशोर ने बताया कि यह केंद्र 10 किलोवाट क्षमता का बनाया गया है। लेकिन अभी इसकी दो किलोवाट क्षमता का ही इस्तेमाल हो रहा है जिससे यह करीब 20 किमी क्षेत्र कवर कर रहा है। टावर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 10 किलोवाट क्षमता शुरू हो जाने के बाद यह 80 से 90 किमी एरिया कवर करेगा। इस केंद्र से विविध भारती मुंबई के कार्यक्रम रिले होंगे। इसका समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक होगा। अभी यहां पर पांच लोगों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद औरैया में भी 100 वाट का एफएम स्टेशन स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। वहां पर जो दूरदर्शन केंद्र था उसी में इसको विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी