युवक की हत्या, शव बोरे में बंद कर बंबे में फेंका

सड़े-गले शव की नहीं हो सकी पहचान मृतक के शरीर पर काले रंग की शर्ट व पेंट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:34 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:34 AM (IST)
युवक की हत्या, शव बोरे में बंद कर बंबे में फेंका
युवक की हत्या, शव बोरे में बंद कर बंबे में फेंका

संसू, जलेसर (एटा): कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव बोरे में बंद कर बंबा में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन शव सड़ा-गला होने के कारण कोई भी व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। वह काले रंग की शर्ट व पेंट पहने हुए हैं।

गुरुवार दोपहर ग्राम पिलखतरा के कुछ लोग बंबा की ओर गए तो चैनल पर रुके हुए कचरे में बोरे में बंद शरीर के अंग बाहर निकले देखे। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने समीपवर्ती लोगों की मदद से बोरे में बंद शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

इंस्पेक्टर अतुल कुमार गौतम ने बताया कि शव 10 से 15 दिन पुराना होने के कारण सड़ गया है। उसके शरीर पर काले रंग की शर्ट और पेंट मिली है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास है। स्वजन के आने के इंतजार में शव को 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी