महिला गायब, भगा ले जाने का आरोप

जासं एटा रिजोर क्षेत्र से 40 दिन पूर्व महिला गायब हो गई। तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:02 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:02 PM (IST)
महिला गायब, भगा ले जाने का आरोप
महिला गायब, भगा ले जाने का आरोप

जासं, एटा: रिजोर क्षेत्र से 40 दिन पूर्व महिला गायब हो गई। तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। महिला के पति ने गांव के ही दो लोगों पर बहला फुसलाकर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

सोमवार को नगला कन्होली के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ लोगों ने उसे जानकारी दी कि उसकी पत्नी को गांव का ही बॉबी यादव अपने साथी की मदद से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसके बाद पति ने मामले की शिकायत आरोपित के स्वजनों से की, लेकिन उन्होंने कोई बात सुनने से इन्कार कर दिया। एसओ रिजोर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति द्वारा देर से दी तहरीर पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला बॉबी यादव समेत दो के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। महिला की बरामदगी के लिए आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी