महिला की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

अवैध संबंधों का करती थी विरोध शहर के चोंचा बनगांव में हुई घटना

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:17 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:17 AM (IST)
महिला की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
महिला की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

जासं, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या करने का जीजा पर आरोप लगाया है।

गुरुवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद जैथरा थाना क्षेत्र के नगला खंगार निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसने 30 वर्षीय बहन मीना देवी की शादी वर्ष 2009 में शहर के चोंचा बनगांव निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। तीन वर्ष से पति-पत्नी के बीच अनबन थी, भाई ने बताया कि विपिन बहन के साथ मारपीट करता था। इसके पीछे बहन ने पति के किसी महिला से अवैध संबंध बताए थे, जिसको लेकर विपिन झगड़ा करता था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

आरोप है कि बुधवार रात उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका का भाई अपने जीजा पर अवैध संबंधों का आरोप लगा रहा है, जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी