टिमरूआ गांव में सड़क पर जलभराव

आगरा मार्ग पर स्थित गांव शाहनगर टिमरूआ में नालियां टूटने के कारण सड़कों पर जलभराव हो रहा है। कीचड़ और पानी भरने के कारण लोगों को राह निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ईंट आदि जुगाड़ करने के बाद लोग का आवागमन हो रहा है। शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:04 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:04 AM (IST)
टिमरूआ गांव में सड़क पर जलभराव
टिमरूआ गांव में सड़क पर जलभराव

संवाद सूत्र, जलेसर : आगरा मार्ग पर स्थित गांव शाहनगर टिमरूआ में नालियां टूटने के कारण सड़कों पर जलभराव हो रहा है। कीचड़ और पानी भरने के कारण लोगों को राह निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ईंट आदि जुगाड़ करने के बाद लोग का आवागमन हो रहा है। शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।

सड़क किनारे वर्षों पहले शाहनगर टिमरूआ में नालियों का निर्माण कराया गया था। जो जर्जर होने के बाद टूट चुकी हैं, जिसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही जमा होता है। साथ ही मार्ग पर कीचड़ भी एकत्रित होता है। लोग इस मार्ग से ठीक तरह से निकल नहीं पाते हैं। दूरदराज जाने वाले लोगों को दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ता है। जबकि नजदीक रहने वाले लोग पानी में ईंट या फिर अन्य तरह की जुगाड़ करके गुजरते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के हालात होने के कारण लोगों में संचारी रोग फैलने को लेकर दहशत बनी हुई है।

नहीं तैनात है सफाईकर्मी

विभाग की अनदेखी के कारण गांव में लंबे समय से सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी है। इसे लेकर गांव के लोगों को ही अपने-अपने घरों के सामने नालियां साफ करनी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी न पहुंचने के कारण गांव में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। इससे लोग बीमारियां फैलने को लेकर चितित हैं। बोले लोग

सड़क पर जलभराव होने के कारण मार्ग पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे दोपहिया वाहन गुजरते वक्त फिसलते हैं और लोग जख्मी होते हैं।

दीपक गांव में काफी दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आता है। इसके कारण गांव में गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। जिनसे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

रघुराज सिंह वर्जन

प्रधान बने मात्र छह माह हुए हैं। ग्राम पंचायत निधि में धनराशि उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

सुभाष यादव, ग्राम प्रधान।

chat bot
आपका साथी