सरकारी इमारत व कालोनियां भी जलभराव की समस्या से जूझीं

जगह-जगह पंपसेट से निकाला गया पानी निवासियों को करना पड़ा मुसीबतों का सामना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:28 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:28 AM (IST)
सरकारी इमारत व कालोनियां भी जलभराव की समस्या से जूझीं
सरकारी इमारत व कालोनियां भी जलभराव की समस्या से जूझीं

जासं, एटा: बारिश के बाद दूसरे दिन भी शहर जलभराव की समस्या से जूझता रहा। सरकारी इमारतें व कालोनियां पानी से घिर गई। बाद में पंपसेट के जरिए पानी निकालना पड़ा। फिर भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सरकारी कर्मचारी देरी से दफ्तरों में पहुंचे और कामकाज पर भी असर पड़ा।

बारिश के बाद शहर में जलनिकासी की व्यवस्थाएं चरमराती हुईं दिखाई दीं। गली-मुहल्लों के साथ ही सरकारी आवासीय कालोनियां भी जलभराव की समस्या से ग्रसित हैं। अधिकारियों की कालोनी में जलभराव होने पर नगर पालिका कर्मचारी पंपिग सेट लेकर पहुंच गए। आगरा रोड पर मुख्य विकास अधिकारी के आवास के साथ ही सिचाई विभाग कालोनी में दो फुट ऊंचाई तक जलभराव हो गया था। इसे पंपिग सेट से खत्म कराया गया। इसी तरह पुलिस लाइन की बंगलादेश कालोनी में भी अच्छा खासा जलभराव हो गया। परेड स्थल से लेकर पुलिस कर्मियों की आवासी कालोनी में जलभराव हो गया। पुलिस कर्मियों के रसोई घर तक पानी पहुंच गया। लोग घरों से निकल नहीं पाए। जलनिकासी की व्यवस्थाएं होती रहीं।

शहर के मुहल्ला विजय नगर, एमपी नगर, वर्मा नगर, आगरा रोड, संजय नगर, नई बस्ती आदि जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों को इधर से उधर आने-जाने के लिए ईंट या फिर अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि जिस जगह से जलभराव की शिकायत मिली। उन जगहों पर पंपिग सेट के माध्यम से जलभराव खत्म कराया गया है।

chat bot
आपका साथी