बारिश से शहर में जलभराव, किसानों को राहत

शनिवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बरसात के बाद शहर में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 03:15 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 03:15 AM (IST)
बारिश से शहर में जलभराव, किसानों को राहत
बारिश से शहर में जलभराव, किसानों को राहत

एटा, जागरण संवाददाता: शनिवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बरसात के बाद शहर में जलभराव हो गया। बारिश के बाद सुबह के वक्त ठिठुरन बढ़ गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। रविवार को शाम के वक्त भी बारिश हुई। हालांकि किसानों को इस बरसात से काफी मदद मिली।

रात के वक्त दो बार बारिश हुई और बादल भी तेज गरजे। सुबह के वक्त शहर में कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। नन्नूमल चौराहे पर दलदल जैसी स्थिति थी। यहां वाहन फिसल रहे थे। गलियों में भी बुरा हाल रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर रात्रि विश्राम को प्रशासन ने पुरुष एवं महिला रैन बसेरा तैयार कराया है। अधिकारियों ने छत पर पालीथिन लगवाई है। मगर बस स्टैंड से निकलने वाले पानी को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। रात को हुई बारिश का पानी पुरुष और महिला रैन बसेरा में घुस गया। इससे जमीन पर बिछाया गया फर्श तक भीग गया। इस बीच अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान शाम के वक्त 12 डिग्री सेल्सियस रहा

आगरा रोड पर नाला ओवरफ्लो

--------------

आगरा रोड सिचाई खंड कालोनी के सामने नाला चौक होने से सड़क पर काफी दूर तक जलभराव पहले से ही था। इससे आगे भी नाले का पानी सड़क पर बह रहा था। रात को हुई बारिश के बाद मार्ग पर जलभराव के हालात और अधिक हो गए हैं। नाले में सिल्ट जमा होने से पानी सही तरीके से निकल नहीं पा रहा । नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि नालों की सफाई मशीन से कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

-----------------

रात के वक्त हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। गेहूं और मटर की फसल के लिए किसान बरसात को लाभदायक बता रहे हैं। बरसात से किसानों का सिचाई खर्च भी बचा है। अधिकांश लोगों की गेहूं की फसल सिचाई के कगार पर थी। जिसके लिए किसान इंजन, नलकूप आदि से पानी लगाने के लिए इंतजाम कर रहे थे। मगर हुई बारिश ने किसानों को काफी हद तक सहूलियत दी है। सिचाई खर्च बचने के साथ ही किसानों की बरसात होने से मशक्कत भी बच गई है।

बोले किसान

---------

मटर की फसल के लिए रात को हुई बरसात बहुत उपयोगी है। इससे फसल की पैदावार अधिक हो जाएगी। अच्छे समय पर बारिश हुई है। -जयपाल सिंह हल्की बरसात होने के कारण गेहूं की फसल में पांच दिन तक पानी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फसल पैदावार में बारिश काफी मददगार होगी। -सुलह सिंह

chat bot
आपका साथी