अशोक नगर मार्ग पर जलभराव, निकलना मुश्किल

दोपहिया वाहन चालक जलभराव होने के कारण गड्ढों में फिसलकर गिर जाते

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 06:32 AM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 06:32 AM (IST)
अशोक नगर मार्ग पर जलभराव, निकलना मुश्किल
अशोक नगर मार्ग पर जलभराव, निकलना मुश्किल

एटा: अलीगंज रोड से अशोक नगर जाने वाले मार्ग पर नालियां न होने के कारण जलभराव हो गया। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनमें वाहन फंस रहे हैं। पैदल निकलने वाले लोग दूसरे मार्ग से गुजर रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम नहीं उठाए।

शीतलपुर गांव से होते हुए गंजडुंडवारा मार्ग स्थित अशोक नगर के लिए पक्की सड़क बनी थी। तैयार कराई गई सड़क किनारे बनी हुई नालियां टूट गई हैं। कुछ दूरी पर नालियां बनाई भी नहीं गई थीं। नाली न होने के कारण गांव का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों की अधिकता होने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में हल्के वाहन फंस रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक जलभराव होने के कारण गड्ढों में फिसलकर गिर जाते हैं। लोगों ने कहा कि रास्ता सही कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है। इसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। पूरे रास्ते पर जलभराव होने के कारण पैदल निकल पाना भी दूभर हो रहा है। ऐसे में लोग दूसरे मार्गो से इधर से उधर आ जा रहे हैं। सड़क किनारे नालियों का अभाव है। इससे पानी सड़क पर जमा हो रहा है। पैदल निकलने के लिए भी जगह नहीं है। जलभराव से निजात दिलाई जाए।

--अजय कुमार। सड़क निर्माण के लिए मंडी समिति में शिकायत की गई थी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि नेशनल हाइवे पर काम होने के कारण मार्ग से वाहनों को गुजारा गया था। इस कारण सड़क टूटी है। ऐसे में एनएच की तरफ से सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए।

--संजय यादव ग्राम प्रधान शीतलपुर।

chat bot
आपका साथी