समस्या-नालियों के अभाव में सड़क पर बह रहा पानी

विकासखण्ड क्षेत्र के गांव नगला उदिया में नालियां टूटी हुई हैं। जिसके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 03:57 AM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 03:57 AM (IST)
समस्या-नालियों के अभाव में सड़क पर बह रहा पानी
समस्या-नालियों के अभाव में सड़क पर बह रहा पानी

एटा, जागरण संवाददाता,: विकासखण्ड क्षेत्र के गांव नगला उदिया में नालियां टूटी हुई हैं। जिसके कारण सड़क पर ही जलभराव हो रहा है। इस कारण लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने लोगों को निजात नहीं दिलाई है। नगला उदिया में विकास कार्याे के नाम पर खानापूरी की गई है। गांव के अंदर सड़कों के किनारे नालियां भी सही तरीके से तैयार नही कराई गई हैं। यदि गांव में कहीं नालियां हैं भी तो उनकी समुचित तरीके से सफाई नहीं हो रही है। सिल्ट जमा होने से नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर ही बह रहा है। इससे लोगों को इधर से उधर आने जाने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं लोग दूसरे मार्गो का आवागमन के लिए प्रयोग कर रहे हैं। जलभराव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही अन्य संक्रमित बीमारियां फैलने के आसार बनते दिख रहे हैं। गांव के शिक्षक राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि विकास कार्य खानापूरी तक हुए हैं। सड़कों एवं नाली की बदहाली से लोग परेशान हैं। गांव शहर के नजदीक होने के बावजूद विकास कार्यों से काफी दूर है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुखलाल भारती से समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए गुहार लगाई है।

पाइप लाइन टूटी: शहर के बली मुहम्मद चौराहा पर पानी की पाइप लाइन टूट गई। इससे हुए जलभराव के कारण सड़क धंस गई। पाइप लाइन टूटने से कई मुहल्लों की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है।

नगर पालिका क्षेत्र में डाली गई पेयजल पाइप लाइन हर रोज टूटने की खबर आए दिन प्रकाश में आ रही है। वनगांव, संतोष नगर के बाद शहर के बली मुहम्मद चौराहा पर भी पाइप लाइन टूट गई है। इसके टूटने के कारण जमीन के अंदर पानी रिसाव हो गया। जिससे पक्की सड़क नीचे धस गई है। मामले की जानकारी लोगों को उस वक्त हुई जब सड़क धंसने के बाद पानी बाहर निकला। इस पर लोगों ने मामले की जानकारी जल निगम को दी। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी पाइप लाइन ठीक करने के लिए मौके पर पहुंच गए। वहीं पाइप लाइन टूट जाने के कारण शहर के कई मुहल्लों की पेयजल सप्लाई ठप रही। जिसे लेकर लोगों को पानी के लिए इधर उधर परेशान होना पड़ा। देर शाम तक पाइप लाइन ठीक नहीं हो सकी थी। अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी ने कहा कि पाइप लाइन ठीक कराकर जल्द ही पेयजल सप्लाई शुरू कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी