पूर्णाहुति के साथ विष्णु महायज्ञ का समापन

श्रद्धालुओं ने की सभी के कल्याण की कामना परिक्रमा कर किया गया प्रसाद वितरण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:01 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:01 AM (IST)
पूर्णाहुति के साथ विष्णु महायज्ञ का समापन
पूर्णाहुति के साथ विष्णु महायज्ञ का समापन

संसू, अलीगंज: नगर में चल रहे 25वें सात्विक विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर सभी के कल्याण की कामना की।

सात्विक विष्णु महायज्ञ के अंतिम दिन कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूर्णाहुति देने के साथ ही श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की तथा इस मध्य भगवान के जयघोष गूंजते रहे। संयोजक पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने पूर्णाहुति के साथ आरती उतारी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण रामकथा तथा श्रीकृष्ण लीला आयोजन नहीं हो सका, लेकिन अगले साल पूर्व की तरह ही सभी आयोजन होंगे। सात्विक विष्णु महायज्ञ का आयोजन होता है, वहां लोगों पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया तथा अंत में प्रसाद वितरण हुआ। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, विनोद आर्या, विष्णु गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, अनुज गुप्ता, अभिनव गुप्ता, रामविलास वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी