नहीं हुआ नाले का निर्माण, परेशान करती जलभराव की समस्या

गांव की सरकार ग्राम पंचायत नगला केवल में आते हैं चार गांव पेयजल और बिजली की समस्या का भी समाधान नहीं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:05 AM (IST)
नहीं हुआ नाले का निर्माण, परेशान करती जलभराव की समस्या
नहीं हुआ नाले का निर्माण, परेशान करती जलभराव की समस्या

जासं, एटा: चार गांव की ग्राम पंचायत नगला केवल में समस्याओं का अंबार है। पेयजल समस्या, जर्जर मार्ग और बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शमशान घाट तक जाने वाला रास्ता भी कच्चा है। इस पर बरसात में जलभराव होने से उस मार्ग से लोगों का गुजरना मुश्किल होता है। अधिकांश लोगों को व्यक्तिगत शौचालय भी नहीं मिल सके हैं।

नगला केवल आबादी के हिसाब से बड़ी ग्राम पंचायत हैं। इसमें बारथर, नगला कंचन, वर्मा नगर और नगला केवल गांव आते हैं। 13 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत में सबसे अधिक गंदगी का साम्राज्य लोगों को परेशान कर रहा है। नगला केवल में अधिकांश गलियों में कच्चे मार्ग हैं। सामुदायिक शौचालय का निर्माण शमशान घाट के अंदर कराया गया है। इससे लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेयजल के लिए ग्राम पंचायत में ओवरहेड टैंक भी नहीं बन सका है। इसके साथ ही गांव से निकलने वाले गंदे पानी के लिए नाला का भी निर्माण नहीं कराया गया है। इससे जलभराव की समस्या ग्रामीणों को लिए बनी रहती है। गांव में टूटा हुआ खडृंजा है। जिसके किनारे पर नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे गंदा पानी सड़क पर ही जमा होता रहता है।

-अशोक बाबू, सफाई कर्मचारी गांव में बहुत कम पहुंचता है। इससे नालियों में सिल्ट और गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है। इससे संक्रमित बीमारियां पनपने की आशंका बनी रहती है।

--इतवारीलाल जो सड़क ठीक थी उस पर फिर से काम कराया गया है। जबकि कच्चे रास्तों को ठीक नहीं कराया गया है। इससे रास्ता निकलने में परेशानी होती है।

--बलवीर सिंह गांव में बने अंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण कराने के लिए चार लाख से अधिक रुपये मिले थे, मगर कोई काम नहीं कराया गया है। माया नगर वाली गली ठीक थी, इसके बाद भी गोलमाल करते हुए उस पर इंटर लाकिग कराई गई है। नगला कंचन में ओमप्रकाश के मकान से लेकर हजारीलाल के घर तक गलत तरीके से सीसी निर्माण कराया गया है। लोगों को सुविधा शुल्क लेकर निजी शौचालय दिए गए हैं। सामुदायिक शौचालय शमशान घाट के अंदर बनवाया गया है। इससे लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रधान ने अपने घर परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाए हैं।

--विमलादेवी, चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं। गांव में सात सौ लोगों को निजी शौचालय दिलवाए गए हैं। जगह न होने के कारण सामुदायिक शौचालय शमशान घाट के अंदर बनवाया गया है। किसी ग्रामीण से कोई सुविधा शुल्क न लेते 60 लोगों को पेंशन और दो सौ लोगों को किसान सम्मान निधि पंचायत में दिलवाई गई है। आवश्यकता होने पर सीसी और इंटर लॉकिग का काम कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास सभी पात्र लोगों को दिलाए गए हैं। पेयजल के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

-आशादेवी, ग्राम प्रधान। प्रमुख समस्या

नगला केवल ग्राम पंचायत में मुख्य समस्या नालियों से निकलने वाले पानी की है। ग्रामीणों ने बताया कि समुचित तरीके से नालियों का पानी निकल सके, इसके लिए नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि नाला निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समस्या का समाधान कराया जाएगा। 13 हजार ग्राम पंचायत में कुल आबादी

05 हजार कुल वोटर

1500 महिला वोटर

3500 पुरुष वोटर

700 शौचालय निर्माण

60 पेंशन

200 किसान सम्मान निधि

chat bot
आपका साथी