नगवाई में जलभराव, कीचड़ से परेशान ग्रामीण

ग्रामीण संचारी बीमारी फैलने को लेकर दहशत में जिलाधिकारी तक की शिकायत समस्या जस की तस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 05:21 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 05:21 AM (IST)
नगवाई में जलभराव, कीचड़ से परेशान ग्रामीण
नगवाई में जलभराव, कीचड़ से परेशान ग्रामीण

संसू, जलेसर(एटा): विकासखंड क्षेत्र के गांव नगवाई में जलभराव और कीचड़ के हालात बने हुए हैं। इससे राहगीरों को निकलने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। जलभराव और गंदगी का साम्राज्य व्याप्त होने के कारण ग्रामीण संचारी बीमारी फैलने को लेकर दहशत में दिखाई दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।

डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारी लगातार बढ़ रही हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। जलेसर क्षेत्र के गांव नगवाई में भीषण गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। सड़कों पर हो रही गंदगी में निकलने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी गंदगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसे लेकर गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान से लेकर उप जिलाधिकारी तक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव की आबादी लगभग चार हजार से अधिक होने के बाद भी सड़कें जर्जर हालत में हैं। घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं ग्राम प्रधान देवेश यादव ने बताया कि खाते में धनराशि नहीं है। बजट मिलते ही इस मार्ग का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जाएगा। अधिक आबादी होने के बाद भी ग्राम प्रधान द्वारा कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा। शासन से धनराशि मिलने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया है।

-रिशू यादव प्रमुख मार्ग के निर्माण पर प्रधान की तरफ से कोई रुचि नहीं दिखाई गई है। जलभराव होने के कारण सड़क से पैदल भी निकलना दूभर होता है।

-सुभाष चन्द्र

chat bot
आपका साथी