अवागढ़ में ग्रामीण को मारी गोली, घायल

बच्चों के विवाद में दिया घटना को अंजाम मलावन में भी फायरिग का मामला दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:41 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:41 AM (IST)
अवागढ़ में ग्रामीण को मारी गोली, घायल
अवागढ़ में ग्रामीण को मारी गोली, घायल

जासं, एटा: अवागढ़ थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया गया। मारपीट में उसकी पत्नी भी घायल हुई है। इसके अलावा मलावन थाना पुलिस ने मारपीट और फायरिग का मामला दर्ज किया है।

गुरुवार देर शाम ग्राम चमकरी निवासी मुन्नालाल और दुकानदार राकेश कुमार के बच्चों में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दुकानदार ने स्वजन की मदद से मारपीट कर मुन्नालाल की पत्नी किशन देवी को घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से मुन्नालाल घायल हो गया। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवागढ़ के इंस्पेक्टर मानवेंद्र त्यागी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

दूसरी ओर मलावन थाना क्षेत्र के नगला भूपाल निवासी गुड्डो देवी ने गांव के ही शुभनेश समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट कर उसे और पुत्र को घायल करने तथा जान से मारने के इरादे से फायरिग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी