गांव की सरकार: भदों ग्राम पंचायत को विकास की दरकार

गांव में नहीं हो सका ओवरहेड टैंक का निर्माण अधिकांश गलियों में जलभराव से परेशान ग्रामीण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:35 AM (IST)
गांव की सरकार: भदों ग्राम पंचायत को विकास की दरकार
गांव की सरकार: भदों ग्राम पंचायत को विकास की दरकार

जासं, एटा: चार गांव की ग्राम पंचायत भदों में अभी विकास की और दरकार है। गांव की अधिकांश गलियों में जलभराव है, इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। श्मशान में भी कोई चारदीवारी नहीं बनाई गई है। ग्रामीण काफी समय से विकास की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत और उसके मजरों की सूरत कोई भी प्रधान नहीं बदल सके।

भदों ग्राम पंचायत में कुनावली, चांदपुर जिदाहार सहित चार गांव आते हैं। इन सभी गांव में विकास के नाम पर कोरम पूरा किया गया है। अधिकांश लोगों का कहना है कि कागजों पर ही अधिक काम कराया गया है। गांव में अधिकांश मार्ग कच्चे हैं, जिन पर बिना बरसात के ही जलभराव है। इससे लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। पेयजल के लिए पंचायत में ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे पेयजल के लिए सिर्फ हैंडपंप ही हैं, उनमें भी कुछ खराब हैं। गांव में अधिकांश मार्गों पर जलभराव है। शिकायत करने के बाद भी प्रधान ने समस्या का समाधान नहीं कराया है। शिकायतें भी की गईं पर सुनवाई नहीं हुई।

- कमल सिंह गांव में प्रधान ने खुद ही लोगों के शौचालय बनवाए हैं, जिसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग हुआ है। इससे अधिकांश शौचालय जर्जर हालत में पहुंच गए हैं।

- राम सनेही मनरेगा में बहुत कम लोगों को रोजगार दिलाया गया है। इसे लेकर लोगों को बाहर रोजगार पाने के लिए जाना पड़ता है। श्रमिकों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा।

- रोहन सिंह गुणवत्तापूर्ण शौचालय का निर्माण हुआ है। सभी पात्रों को आवास दिलाए गए हैं। पेयजल पाइप लाइन के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। पशुओं के पानी के लिए तालाब निर्माण कराया गया है। पात्र लोगों को विधवा, दिव्यांग पेंशन दिलवाई गई है। रास्ते सही कराने के लिए प्रयास किए गए हैं।

- कमलेश देवी, ग्राम प्रधान सीसी निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, जो जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। प्रधान ने अपने करीबी लोगों को आवास दिलाए हैं। एक ही घर में दो लोगों को आवास दिलाए गए हैं। मनरेगा के तहत कोई काम नहीं कराया गया है। इससे मजदूर लोगों को रोजगार नहीं मिल सका है।

- लाखन सिंह, पिछले पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे प्रमुख समस्याएं

----------

- गांव में पर्याप्त सोलर लाइट नहीं

- गलियों में गंदगी व्याप्त

- संपर्क मार्ग भी खस्ता हाल

- गलियों में कीचड़युक्त जलभराव

5000-कुल ग्राम पंचायत की आबादी

1800-कुल ग्राम पंचायत में वोटर

1200-पुरुष वोटर

600-महिला वोटर

400-शौचालय निर्माण

25-पेंशन

chat bot
आपका साथी