दो महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट का आरोप

सकीट और मलावन थाना क्षेत्र में दो महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:25 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:25 AM (IST)
दो महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट का आरोप
दो महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट का आरोप

जागरण संवाददाता, एटा : सकीट और मलावन थाना क्षेत्र में दो महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िताओं ने विरोध करने पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सकीट क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को गांव के ही युवराज ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सात अन्य स्वजन की मदद से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पीड़िता ने आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट युवराज समेत आठ के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

दूसरी ओर मलावन थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही कमलेश समेत दो लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने तथा चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मकान से आभूषण व मोबाइल चोरी : कोतवाली नगर क्षेत्र में मकान से सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। मामले की रिपोर्ट सात दिन बाद दर्ज की गई है।

शहर के मुहल्ला किदवई नगर निवासी अब्दुल ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को उसके मकान में अज्ञात चोर घुस आए। इस दौरान उसके मकान से हजारों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उसने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वारदात के बाद मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़ित अब्दुल द्वारा देर से दी तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट रविवार शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी