रजबहा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

थाना अवागढ़ के गांव रुद्रपुर में बारिश के पानी से लबालब रजबहा में ड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:39 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:39 AM (IST)
रजबहा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत
रजबहा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

जागरण संवाददाता, एटा : थाना अवागढ़ के गांव रुद्रपुर में बारिश के पानी से लबालब रजबहा में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई।

गांव रुद्रपुर में 15 वर्षीय सलोनी और उसकी छोटी बहन 12 वर्षीय नीरू घर से खेत पर जा रही थी। रास्ते में रजबहा था। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। इस रजबहा के पास ही खेतों में भी पानी भरा हुआ था। दोनों बहनें रजबहा में गिर गईं। तभी कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और बचाने का प्रयास किया। तब तक वे बहकर आगे चली गईं। गांव के गोताखोरों ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से निकाले जा सके। सूचना मिलने पर अलीगंज थाना प्रभारी मानवेंद्र त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन दिन हुई तेज बारिश के कारण रजबहा में पानी भर गया था। इसके साथ ही जो आसपास खेत हैं उनमें व गांव के अंदर तक पानी दाखिल हो गया था। लोग उधर से निकल नहीं पा रहे थे। दोनों लड़कियां रविवार को दोपहर 1 बजे उधर से गुजर रही थीं। तभी हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सारे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं, बच्चों के लिए खतरा अधिक बढ़ गया है। उधर राजस्व विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई और हादसे की शिकार दोनों लड़कियों के स्वजनों से बातचीत की। हादसे के बाद पूरा गांव गम में डूबा है। मैक्स ने वृद्धा को रौंदा, मौत: कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत एटा-कासगंज मार्ग पर एक मैक्स कार ने वृद्धा को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मूल रूप से थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोया बादशाहपुर निवासी एवं हाल निवासी नगला केवल 60 वर्षीय सुबेदा देवी अपने घर जा रही थीं। तभी असरौली के निकट सामने से आ रही एक कार ने उन्हें रौंद दिया। तत्काल ही पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले की एफआइआर दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी