चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, डेढ़ दर्जन घायल

पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:26 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:26 AM (IST)
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, डेढ़ दर्जन घायल
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, डेढ़ दर्जन घायल

एटा, जासं: पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों की ओेर से 43 आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

मामला मारहरा थाने के गांव सुल्तानपुर का है। गांव निवासी भरतसिंह राजपूत और दूसरे पक्ष के कमलेश डोरीलाल, ओमवीर, अशोक आदि घर में घुस आये और मारपीट करने लगे। आरोप है कि महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। विरोध करने पर हमला कर दिया। हमले में अवधेश, प्रमोद, चरनसिंह, राजबहादुर, आदेश और तारावती घायल हुए हैं। इस दौरान हमलावरों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की रिपोर्ट 8 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

वहीं दूसरे पक्ष के कमलेश पुत्र अनोखेलाल द्वारा भरतसिंह, जगनेश एवं नीरज सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट के आरोप लगाते हुए, मामला दर्ज कराया गया है। इस पक्ष के सुधाकर, तेजपाल और श्यामादेवी घायल हुईं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि द्विपक्षीय संघर्ष की इस घटना के पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं सात अन्य को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। घटना में घायल हुए लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। दोनों पक्षों द्वारा दी गईं तहरीर के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कैला मतदान केंद्र पर 29 को पुनर्मतदान : राजा का रामपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैला मतदान केंद्र पर पंचायत चुनाव में हुए मतदान के दौरान बवाल के बाद अब 29 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं।

कैला मतदान केंद्र पर सोमवार को जमकर बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने पोलिग पार्टी को बंधक बना लिया था और मारपीट की थी। उपद्रवी मतपेटिकाएं लूट ले गए तथा पुलिसकर्मी पर हमला किया था। पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। इस मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब पुनर्मतदान के आदेश किए गए हैं। जिलाधिकारी डा. विभा चहल ने बताया कि 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी तथा अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। पुलिस प्रशासन पुनर्मतदान की तैयारियों में जुट गया है। उधर उपद्रवियों की धरकपड़ भी तेज कर दी गई है। आइजी दीपक कुमार ने एक दिन पूर्व ही राजा का रामपुर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान वे घटना स्थल पर भी गए।

chat bot
आपका साथी