बारिश में मकानों की दीवार ढहने से महिला समेत दो की मौत

मलबे में दबने से बेटी व धेवती भी घायल अलीगंज व जैथरा क्षेत्र में हुए हादसे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:06 AM (IST)
बारिश में मकानों की दीवार ढहने से महिला समेत दो की मौत
बारिश में मकानों की दीवार ढहने से महिला समेत दो की मौत

जासं, एटा: अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के दौरान दीवार ढहने से युवक की मौत हो गई, जबकि जैथरा थाना क्षेत्र में दीवार ढहने से महिला और उसकी बेटी तथा धेवती मलबे में दब गईं, जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

गुरुवार रात ग्राम कुदैसा निवासी 32 वर्षीय पंकज कुमार बारिश के दौरान लघुशंका के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जैसे ही वह लघुशंका के लिए बैठे तभी मकान की दीवार उनके ऊपर आ गिरी। दीवार ढहने की आवाज सुनकर स्वजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जब तक मलबे में दबे पंकज कुमार को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई। अलीगंज के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

दूसरी ओर जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर में गुरुवार रात बारिश के दौरान 46 वर्षीय गुड्डी देवी, 12 वर्षीय बेटी कल्पना, छह वर्षीय धेवती आस्था छप्पर में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थीं। तभी मकान की कच्ची दीवार ढह गई। इस दौरान गुड्डी देवी, कल्पना और आस्था मलबे में दब गईं। हादसा होते ही आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने मलबे में दबे मां-बेटी समेत तीनों को जब तक बाहर निकाला, तब तक गुड्डी देवी की मौत हो चुकी थी। घायल कल्पना व आस्था को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। बाल-बाल बचीं मां-बेटी:

शुक्रवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद अल्लापुर निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय उसकी विवाहिता बेटी कृपांती, तीन वर्षीय दुलारी को लेकर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। दीवार ढहने से दोनों बाल-बाल बच गए, जबकि उसकी पत्नी की जान चली गई।

chat bot
आपका साथी