सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत

जैथरा व अवागढ़ थाना क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं आरोपित चालक मौके से वाहन लेकर भागे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 05:32 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 05:32 AM (IST)
सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत
सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत

जासं, एटा: जैथरा और अवागढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहनों ने दो बाइक सवार को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित चालक वाहन लेकर भाग गए।

रविवार सुबह 9.30 बजे जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर सहोरी निवासी 23 वर्षीय प्रवीन कुमार धुमरी बाजार से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही ग्राम मूसेपुरा स्थित ईंट भट्ठा के पास पहुंची कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। घायल प्रवीन कुमार को अस्पताल भिजवाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। आरोपित चालक वाहन लेकर भाग गया। एसओ जैथरा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है।

दूसरी ओर निधौली कलां थाना क्षेत्र के ग्राम जिटौली निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार शनिवार देर शाम बाइक से आगरा की ओर से घर आ रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही अवागढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम तिसार की पुलिया के समीप पहुंची कि तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित चालक वाहन लेकर भाग गया। रिपोर्ट मृतक के भाई संतोष कुमार उर्फ संजय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अवागढ़ थाने में दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी