अरमान हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

थाना निधौली कलां के गांव नगला अगरू में कस्बा निवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:04 AM (IST)
अरमान हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार
अरमान हत्याकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

एटा, जागरण संवाददाता : थाना निधौली कलां के गांव नगला अगरू में कस्बा निवासी अरमान की हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूला है। फिलहाल दो आरोपित अभी भागे हुए हैं।

गांव नगला अगरू में गुरुवार देर शाम निधौली कलां के मुहल्ला शेखान निवासी अरमान की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। इसके बाद मामले में मृतक की पत्नी रोशनी ने नगला अगरू के वकील और उसके भाई महेंद्र तथा शेरा व राजेंद्र के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। तीन टीमें उनकी तलाश में लगीं थीं। इनमें से वकील और राजेंद्र को पुलिस ने गांव अर्जुनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना गुनाह कबूला है। हालांकि मामला अवैध संबंधों के विरोध का भी है। इसकी जांच सीओ जलेसर रामनिवास सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। अगर जांच में अवैध संबंधों वाली बात सामने आती है तो उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी