सुनहरी नगर में लगा नलकूप खराब, पानी की किल्लत

चार दिन से पड़ा है खराब नगर पालिका में नहीं हो रही नागरिकों की सुनवाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 06:47 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 06:47 AM (IST)
सुनहरी नगर में लगा नलकूप खराब, पानी की किल्लत
सुनहरी नगर में लगा नलकूप खराब, पानी की किल्लत

जासं, एटा: नगर पालिका की तरफ से पानी की सप्लाई देने के लिए सुनहरी नगर का नलकूप चार दिन से खराब है। मुहल्ले के लोगों को पेयजल की किल्लत हो रही है। लोग हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं।

गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की अधिक जरूरत रहती है, मगर नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शहर के मुहल्ला सुनहरी नगर में पेयजल सप्लाई के लिए पार्क में नलकूप लगाया गया है। सुनहरी नगर के अलावा बापू नगर, शिकोहाबाद रोड सहित अन्य जगहों पर पानी की सप्लाई होती है। चार दिन से नलकूप खराब हो गया है। इससे मुहल्लों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। जिसे ठीक कराने के लिए लोगों ने नगर पालिका में शिकायत भी दर्ज कराई है। बावजूद इसके लोगों को पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। सुबह और शाम के वक्त पानी न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिन लोगों के पास केवल पालिका सप्लाई का ही साधन है। उन्हें आसपास लगे हुए सरकारी हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। चार दिन से पानी की सप्लाई बंद है। इसे लेकर हैंडपंपो का सहारा लेना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

-प्रदीप सुबह और शाम के वक्त मिलने वाली पेयजल सप्लाई से काफी राहत मिलती है। घर में पानी पहुंचने से इधर उधर नलों पर जाना नहीं पड़ता है।

-राजेश

chat bot
आपका साथी