बिना मास्क वालों के ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान
चेकिग अभियान में 20 चालान और 2
जासं, एटा: कोरोना संकट काल में बिना मास्क के बाइक पर फर्राटा लगाने वालों की पुलिस ने शहर में चेकिग की। इसके दौरान बिना मास्क वाले लोगों का पुलिस ने चालान काटा। साथ ही दोबारा पकड़े जान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना होने की बात कहते हुए पुलिस ने उन्हें मास्क पहनने की चेतावनी भी दी।
कोरोना संक्रमण लगातार लोगों में फैलता जा रहा है। जरा सी चूक लोगों को मुसीबत में डाल रही है। मास्क पहनने से काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर अंकुश लग सकता है। यह बात जानते हुए भी लोग मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने को यातायात पुलिस ने शहर के अंदर चेकिग अभियान चलाया। इसमें यातायात प्रभारी बचान सिंह ने शहर के माया पैलेस, शिकोहाबाद रोड, अलीगंज रोड तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड पर टीम के साथ मिलकर चालान और जुर्माना किया। पुलिस ने बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों की भी चेकिग की। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर ई-चालान और जुर्माना किया गया। वहीं यातायात प्रभारी बचान सिंह ने बताया कि चेकिग अभियान में 20 चालान और 28 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है।