दो दोस्त को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

जैथरा क्षेत्र में सर्रा भट्ठा के पास हुआ हादसा अन्य दुर्घटनाओं में महिला समेत चार घायल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:49 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:49 AM (IST)
दो दोस्त को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
दो दोस्त को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

जासं, एटा: जैथरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्त को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अन्य सड़क हादसों में तीन घायल हुए हैं।

गुरुवार रात जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम अगरैया निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार बाइक से एटा से घर लौट रहे थे। उनके साथ राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढि़या जगन्नाथ निवासी दोस्त अमित कुमार भी था। बाइक जैसे ही जैथरा थाना क्षेत्र में सर्रा भट्ठा के पास पहुंची कि तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों दोस्त घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज जाया जाता, तब तक दीपक ने दम तोड़ दिया। घायल साथी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

दूसरी ओर कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्राम कुसाढ़ी के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मलावन थाना के ग्राम छछैना निवासी नरदेश्वर सिंह घायल हो गया। अन्य सड़क हादसों में पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रूप निवासी यशवीर सिंह तथा राममूर्ति घायल हुए हैं। स्वजन द्वारा सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घायल यशवीर और नरदेश्वर की हालत चिताजनक देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी