स्वतंत्रता दिवस आज, शान से लहराएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार तिरंगा शान से लहराएगा। जगह-जगह कार्यक्रमों की धूम रहेगी इन कार्यक्रमों की जोरदार तैयारियां की गईं हैं। सरकारी संस्थानों शैक्षणिक संस्थाओं व तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सबसे बड़ा कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा यहां सुबह पुलिस कर्मियों की परेड होगी जो आकर्षक का केंद्र रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में भी कार्यक्रमों की रिहर्सल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 10:10 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस आज,  शान से लहराएगा तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस आज, शान से लहराएगा तिरंगा

एटा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को तिरंगा शान से लहराएगा। जगह-जगह कार्यक्रमों की धूम रहेगी, इन कार्यक्रमों की जोरदार तैयारियां की गई हैं। सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं व तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सबसे बड़ा कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा, यहां सुबह पुलिसकर्मियों की परेड होगी, जो आकर्षक का केंद्र रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में भी कार्यक्रमों की रिहर्सल हुई।

जिलाधिकारी सुखलाल भारतीय कलक्ट्रेट पर तथा पुलिस लाइन में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइन में अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी पुलिसकर्मियों को प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सराहनीय कार्य करने वाले अन्य पुलिसकर्मी भी सम्मानित होंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर तिरंगे झंडों की खूब खरीदारी हुई। दिन में लोग वाहनों पर झंडा लगाए दिखे। आजादी का जश्न मनाने के लिए लोगों में चहुंओर उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह आजादी के तराने गाए जा रहे हैं। हालांकि रक्षाबंधन का त्योहार भी स्वतंत्रता दिवस के दिन ही है फिर भी आजादी का जश्न मनाने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। शिक्षण संस्थानों में भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिष्ठान वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह के वक्त शहर में प्रभात फेरियां भी निकालीं जाएंगी और जगह-जगह भारत माता का पूजन भी किया जाएगा। पंडित गोविद वल्लभ पंत स्टेडियम पर क्रॉस कंट्री रेस भी आयोजित की जाएगी। यही नहीं सैनिक सम्मान समारोह आयोजित होगा। आकर्षक सजावट से आजादी की रौनक

जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस को लेकर आकर्षक सजावट की गई है। महापुरुषों की मूर्तियां भी जगमगा रहीं हैं। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भी बिजली की झालरें लगाईं हैं। दीवाली जैसा माहौल महसूस किया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में सफाई भी कराई गई। महापुरुषों की मूर्तियों पर लोग गुरुवार को माल्यार्पण करेंगे।

chat bot
आपका साथी